हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कटारपुर चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को शायद सह देकर जो पुलवामा में कार्रवाई की गई है वह निंदनीय है और शर्मनाक है। पाकिस्तान को इसका जवाब उसी की भाषा में देना चाहिए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होगा। इस अवसर पर प्रधान विकास और चंद किरण सिंह ने कहा कि देश का प्रत्येक व्यक्ति सीमा पर जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान पर आक्रमण कर देना चाहिए। ग्रामीणों में पाकिस्तान की इस हरकत के प्रति भयंकर आक्रोश था। चौधरी सत कुमार और महक सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में देश का हर नागरिक सैनिकों के परिवार के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता देगा। इस अवसर पर सोनवीर, वीरपाल, चीनू चौधरी, अमित कुमार, आदित्य कुमार, श्याम सिंह सैनी, दीपक कुमार, नकली राम सैनी, सचिन पाल, अमित पाल, अतर सिंह पाल, सुशील डायरेक्टर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours