हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी ब्यूरो) कलियर। 14 फरवरी जिसे "वैलेंटाइन डे,, प्यार का दिन कहा जाता है उसी प्यार के दिन आतंकवादियों ने नफरतों का ऐसा कारनामा किया कि देशभर में शोक की लहर दौड़ गई, कई माँओ ने अपने लाल को खो दिया तो कई सुहागनों के माथे का सिंदूर मिट गया, कई बच्चो के सर से पिता का साया खो गया, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों पर आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है।सीआरपीएफ काफिले पर उच्च तीव्रता वाले आईईडी विस्फोट से आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमे 42 जवान शहीद हुए हो गए. शहीदों को देशभर में श्रद्धांजलि दी जारी है, सभी धर्मो के लोग अपने अपने तरीके से शहीदों को श्रद्धाजंलि दे रहे है। कोई 2 मिंट का मौन रखकर तो कोई दुआओं में शहीदों की शहादत को नमन कर रहा है। पिरान कलियर में भी आतंवादी हमले का शिकार हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने दरगाह साबिर पाक पर फूल पेश कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मौसम अली ने कहा शहीदों का बलिदान ज़ाया नही जाएगा, पूरे देश में आतंकवादी संगठनो के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है, जो आतंकवादियो को नस्तोनाबूद करने का काम करेगा, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से आतंकवादी संगठनो को जवाब देने की बात कही, कहा भारत को ईंट का जवाब पत्थर से देना ही होगा, वही कलियर नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी हाजी ख़ालिद अली ने घटना की निंदा करते हुए कहा की देश की सरकार को चाहिए की वह अब कड़े कदम उठाए, शहीदों के बलिदान का बदला ले पूरा देश चाहता है, उन्होंने कहा सीमा पर हमारी हिफाज़त करने वाले वीर जवानों की शहादत पूरे देश के लिए चुनौती है, अब वक़्त आ गया है,कि देश का नेतृत्व जवाबी कार्यवाही करे। सभी कार्यकर्ताओ ने दरबार में शहीदों के लिए दुआ की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours