हरिद्वार की गूंज (24*7)
(सन्नी तोमर) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत भोरी गांव में ग्राम वासियों ने गांव में कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर शहीदों को शिव मंदिर में पहुचकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। ग्राम वासियों ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के जबरदस्त नारे लगाए। ग्राम वासियों ने एकजुट होकर भारत के प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर विनती की है कि पाकिस्तान की कायराना हरकत का जल्द से जल्द जवाब दें। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के खून की एक एक बूंद के खतरे का बदला लिया जाए। जिससे आतंक का खात्मा हो सके। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दे। जिससे पाकिस्तान भविष्य में कभी कोई गुस्ताखी ना करें। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री को एक ठोस नीति अपनानी होगी। जिससे आतंकवादियों में खौफ पैदा हो सके। वहीं ग्राम वासियों ने शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours