हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत जगजीतपुर वासियो द्वारा पुलवामा में शहीद  सैनिकों के ऊपर हुए कायराना हमले के विरोध में पाकिस्तान तथा आतंकवाद का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया गया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री शहीद सैनिकों की मौत का बदला पूरे पाकिस्तान से ले। उन्होंने कहा कि सैनिको ने जिस प्रकार पूरी हमले का बदला सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा लिया गया था। उसी प्रकार इस हमले का भी बदला जल्द से जल्द लिया जाना चाहिए। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवार को एक एक करोड़ का मुआवजा भी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख नीतीश वालिया ने कहा कि उन्होंने हमारे सैनिकों के खून से वेलेंटाइन डे बनाया, अब हम भी आतंकवादियों की भसम से पूरा भारत देश महाशिवरात्रि बनाना चाहते है। बजरंग दल सह संयोजिका बिट्टू राजपूत, सूरज कुमार, सुनील सैनी, सचिन, दीवान, नीरज, आयुष ,योगेश, रोहन, राहुल सागर, अंशुल, भीम, सचिन, वंश, धीमान, तुषार, अमित, अकाश, वासु,  कमल, राजपूत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours