हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। इसी बात समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूपी के झांसी में लोगों के बीच ऐलान करते हुए कहा कि आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। उन्होंने सेना को खुली छूट देते हुए कहा कि समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, ये तय करने के लिए उनको पूरी इजाजत है।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। आज देश बहुत ही उत्तेजित और दुखी है। आप सभी की भावनाओं को मैं भली-भांति समझ पा रहा हूं। हमारे जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। उनका ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।" पीएम मोदी  ने कहा कि सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, ये तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "पुलवामा हमले के गुनहगारों को उनके किए कि सजा जरूर मिलेगी। हमारा पड़ोसी देश ये भूल रहा है कि ये नई रीति और नई नीति वाला भारत है। आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब किया जाएगा।'' मोदी ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश के लिए रोजमर्रा का खर्चा तक चलाना मुश्किल हो गया है, वो दुनिया में कटोरा लेकर घूम रहा है। पुलवामा जैसी तबाही मचाकर, वह हमें भी बदहाल करना चाहता है, लेकिन उसके इस मंसूबे का हम सब देशवासी मिलकर मुंहतोड़ जवाब देंगे।आपको बता दें कि गुरुवार को पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का सरगना आतंकी मौलाना मसूद अजहर है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours