हरिद्वार की गूंज (24*7)

(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। गंगा कॉलोनी रामधाम के दलितों के उत्पीड़न व उपेक्षाका मामला अभी थमा नहीं था तभी दबंग भूमाफियाँयों ने सत्तापक्छीय विधायक की शय पर विद्युत विभाग की मिली भगत से कर्नल एच०एस शर्मा का निजी विद्युत कनेक्सन कटवा कर प्रतिशोध की भावनावशात निंदनीय कार्य को अंजाम दिया बाल्मीकि समाज, व समाजिक संगठनों ने इस कार्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन बिता देने वाले कर्नल शर्मा के साथ सत्तामद में किये जाने वाली इस कायराना हरकतों का परिणाम भविष्य के लिए सोचनीय होगा क्यों कर्नल शर्मा ने दबंग भूमाफियाँयों द्वारा बाल्मीकि बस्ती का आवागमन मार्ग बंद करने का विरोध किया था व उच्चाधिकारियों को भी लिखित रूप से अवगत कराते हुये न्याय की मांग भी की थी, इस बात पर दबंग भा.ज.पाई भूमाफियाँयों ने विद्युत विभाग की मिली भगत से बदले की भावनावशात कनेक्सन कटवाने की घटना को अंजाम दिया, इस संम्बध में कर्नल एच०एस शर्मा ने कहा कि हरित पट्टी पर हाईटेंशन लाईन के नीचे सरकारी जगह पर दीवार बनाकर बाल्मीकि बस्ती के लोगों का आवागमन मार्ग रोकना गैर कानूनी है जिसका विरोध वाल्मीक समाज के लोगों द्वारा करने पर उन्हे भद्दी भद्दी गालिया दबंग भूमाफियाँयों द्वारा दी गई थी क्यों कि सत्तापक्छीय विधायक का मूकसमर्थन प्राप्त है व यह एक निंदनीय कार्य है इसकी सम्पूर्ण जानकारी जिलाधिकारी दीपक रावत जी को देने के बाद अगली कार्यवाही की रूप रेखा तैयार की जायेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours