हरिद्वार की गूंज (24*7)
(आश्कार अली) भगवानपुर। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की मलकपुर चुंगी में एक युवक से मोबाइल छीनकर फरार बदमाश को मोबाइल स्वामी ने पकड़ लिया मगर बदमाश धक्का मुक्की कर मौके से फरार हो गया। इसी आपाधापी में आरोपित का आधार कार्ड जेब से गिर गया। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, पथरी थाना क्षेत्र के जट बहादरपुर गांव निवासी सुलेमान देर शाम किसी काम से रुड़की आया था। मलकपुर चुंगी के पास वह बस से उतर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक आरोपित ने उसका मोबाइल निकाल लिया। जब उसे इसका एहसास हुआ तो उसने आरोपित को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपित ने हाथापाई कर दी और फिर युवक को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि इस बीच आरोपित की जेब फट गई थी और उसका आधार कार्ड नीचे गिर गया। आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान सती मोहल्ला निवासी युवक के रूप में हुई। पीड़ित ने इस मामले की तहरीर सिविललाइंस पुलिस को दी है। पुलिस आधार कार्ड के आधार पर आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। अभी तक आरोपित हाथ नहीं आया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours