हरिद्वार की गूंज (24*7)


  • (फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर आबकारी विभाग ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर दर्जन भर गांव में छापामारी कर लगभग 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 6 लोगों को किया गिरफ्तार हैं। तथा दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए। आबकारी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद व्यास ने बताया कि आबकारी ज्वाइंट कमिश्नर के आदेशानुसार टीम बनाकर अलग-अलग जगह पर छापेमारी की गई है। जिसमें मौके पर 7000 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया और 30 लीटर कच्ची शराब के साथ छह आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आबकारी ज्वाइंट कमिश्नर ने स्वयं कमान संभालते हुए दर्जनभर गांव में छापामारी की गई। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके चलते शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि लगभग एक हफ्ता पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कच्ची शराब से सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। जिसके चलते आबकारी विभाग पर तरह तरह के सवालिये निशान लगे थे। उसी के चलते अब जाकर कहीं आबकारी विभाग की नींद टूटी और छापेमारी की। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अगर समय रहते आबकारी विभाग कुंभकर्ण की नींद से जाग जाता। तो शायद सैकड़ों जाने ना जाती। अब देखना यह होगा कि क्या आपकारी विभाग इसी तरह से कार्यवाही करता रहेगा या फिर कुछ दिन बाद कुंभकर्ण की नींद सो जाएगा। यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours