हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन दूसरों की खुशी, हक,और न्याय के लिए कोई कोई जीता है। यह जज्बा बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलता है। ऐसा ही जज्बा रखने वाली निडर, साहसी, और अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी रखने वाली समाज सेविका कु0 आरती गौड़ है। जो सर्वसमाज के लोगों के हक और न्याय के लिए लड़ने के साथ साथ अपने कुशल व्यवहार के चलते सभी के दिलों में बसी हुई है। उन्होंने अपना यह जीवन मानव अधिकारों और उनकी समस्याओं को सुलझाने व न्याय दिलाने में समर्पित कर रखा है। कु0 आरती गौड़ लंबे समय से राजनीतिक गलियारों के उच्च पद जैसे पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष, पूर्व पी0आर0ओ0 उत्तराखण्ड सरकार, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बायोटेक विभाग उत्तराखण्ड शासन, पूर्व सदस्य यौन उत्पीड़न समिति रेशम विभाग उत्तराखण्ड शासन, तथा प्रदेश सदस्य नमामि गंगे भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड पद पर अपनी ईमानदारी के साथ सेवा दे रही हैं। भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रह कर अपनी वफादारी का ढंका मनवाने वाली कु0 आरती गौड़ को भारतीय जनता पार्टी ने एक और नए पद का कार्यभार सौंपा है। उन्हें लोकसभा हरिद्वार सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसे कु0 आरती गौड़ अपनी ईमानदारी के साथ साथ अपनी मेहनत और लगन के साथ निभाएंंगी।
वह बहुत ही शिक्षित और उच्च विचार रखने वाली महिला है। उनका व्यक्तित्व कद्दावर महिला का है। वह अपने कार्य के दौरान शासनिक या प्रशासनिक अधिकारी से भी कभी नहीं डरती है। वह निष्पक्ष रूप से अपनी बात व्यक्त करती है। उनके कार्यों की सराहना अधिकारी भी करते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours