हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजाकुतुबपुर गांव निवासी आदिल पुत्र मासूम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा उस्मान पुत्र स्वर्गीय अफजाल विगत 16 जनवरी को लक्सर कस्बे में घर का सामान लेने के लिए गया था। आरोप है कि जब वह बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। तो गांव के ही उनसे रंजिश रखने वाले चार लोगों ने उसे ब्लॉक मुख्यालय के सामने घेरते हुए लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर कई लोग मौके पर आ गए।जिन्हें देखकर आरोपी हमलावर मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। सूचना पाकर परिजनों मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने उस्मान को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हार सेंटर रेफर कर दिया था। इसके बाद घायल उस्मान के चाचा आदिल ने आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर साजिद उर्फ कुटर पुत्र जाकिर उर्फ लाला, मुन्फैत पुत्र अता, हलीम पुत्र मिंटू व वसीम उर्फ काला पुत्र हलीम निवासी खड़ंजाकुतुबपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours