हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मध्य नजर पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। यूपी उत्तराखंड बॉर्डर की पुलिस ने एसपी सिटी मुजफ्फरनगर कार्यालय में चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चर्चा की। बॉर्डर मीटिंग में दोनों जनपदों के अधिकारियों ने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने पर गहनता के साथ विचार परिमर्श किया। साथी ही अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अहम फैसले लिए गए। इस दौरान यूपी बॉर्डर से एस०पी० सिटी, सीओ सिटी, एस०ओ० पुरकाजी और एस०ओ० सिविल लाइंस तथा जनपदा हरिद्वार से एस०पी० ग्रामीण, सी०ओ० मंगलौर, सी०ओ० लक्सर, एस०ओ मंगलौर, एस०ओ०जी प्रभारी मौजूद रहे। आपको बतादें कि लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक होने के कारण पुलिस प्रशासन सचेत हो गया है। दोनों बॉर्डर की पुलिस बडी मुस्तैदी के साथ बॉर्डर की गतिविधियों पर नजरे गड़ाते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने विचार कर रही है । क्योंकि हरिद्वार जनपद यूपी से सटा होने के कारण अपराधी चुनाव में शांति भंग करने का कार्य भी कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चुनाव से संबंधित सभी विवरणो पर चर्चा की गई।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours