हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बसेड़ी खादर गांव में रविवार की रात चोरों ने पंचायत घर को अपना निशाना बना डाला था। उन्होंने पंचायत घर में बनाए गए कॉमन सर्विस कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखे दो बैटरी, एक कंप्यूटर, एक एलसीडी व सोलर सिस्टम के उपकरणों सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। चोर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। सोमवार को ग्रामीणों को बरात घर में चोरी होने का पता चला था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच तथा मामले की जानकारी ली थी। इस मामले में ग्राम प्रधान सुरेश देवी पत्नी जोगेंद्र सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली के एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours