हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर कस्बे के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी शीशपाल पुत्र रमेश चंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताएं कि उसने अपने ही वार्ड के एक निवासी युवक को लगभग एक साल पहले 19 हजार रुपये उधार दिए थे। उसका कहना है कि उसने उस समय दी गई रकम तीन महीने बाद वापस करने की बात कही थी। उसका कहना है कि जब उसने उधार दी गई रकम वापस मांगी तो, उसने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। शीशपाल का कहना है कि उक्त युवक ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा।शीशपाल ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा उधार दी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। उधर कोतवाली के एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours