हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। दर्जा प्राप्त मंत्री नरेश बंसल ने कहा कि सुरक्षाकर्मी जहां राष्ट्र एवं नागरिकों की सुरक्षा करते हैं। वहीं हम सब का कर्तव्य भी है कि हम मानवीय आधार पर उनके सहयोग के लिए आगे आएं। उक्त बातें श्री बंसल ने रात्रि समय रुड़की पहुंचने पर पुलिसकर्मियों एवं बेसहारा लोगों को चाय, बिस्कुट, पापे आदि वितरित करने के अवसर पर व्यक्त किये।रुड़की नगर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, रामनगर चौक एवं बीएसएम चौराहा आदि प्रमुख स्थानों पर उन्होंने रात्रि गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मियों एवं वहां सो रहे बेसहारा लोगो को उक्त सामग्री वितरित की।उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पूरी रात सर्दी के मौसम में जहां हमारी सुरक्षा करते हैं,वहीं खुले आसमान के नीचे सो रहे गरीब एवं बेसहारा लोगों की सेवा करना हम सब का कर्तव्य है। जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहते हैं। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है तथा भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल बालियान, सतीश कौशिक, गौरव गोयल, पवन कुमार, शोभाराम प्रजापति, हर्षित गुप्ता, विनोद चौधरी, गौरव कौशिक, प्रमोद चौधरी, सतीश यादव, डॉक्टर टेक बल्लभ आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने चाय वितरण कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours