हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। एक भेंट वार्ता में रिजवान खान जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय राजीवगाँधी सेना अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी ही बेहद सोचनीय है क्यों कि जनता के प्रति व्यवहार पुलिस द्वारा जिस प्रकार किया जाता है वह बेहद खेद का विषय है क्योंकि कॉस्टेबल की उम्र भले ही 25 वर्ष हो परन्तु 70 वर्ष के व्यक्ति से अभद्र व्यवहार करने या बातचीत करने में पुलिस पीछे नहीं रहती व जनता महसूस करती है कि हम अभी तक गुलाम है इस हिटलर शाही पर आज तक बड़े बड़े आला अधिकारियों ने भी फ़ेरबदल नहीं कर सके, उन्होने कहा कि आज पूर्वान्ह करीब 11 बजे अचानक ही पठान पुरा मोहल्ले रोशनाबाद में पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे सत्यापन की प्रक्रिया पर ऐक महिला पुलिस कॉस्टेबल द्वारा की गई असम्मानित अभद्रता से मित्र पुलिस के व्यवहार पर प्रश्न चिन्ह लगता जिला अध्यक्ष अमन कुमार व जिला उपाध्यक्ष निजाम पठान ने कड़े शब्दों में इस अभद्र व्यवहार की निन्दा करते हुये दोषी पुलिस कर्मियो पर शीघ्र कड़ी कार्यवाही की मांग की व कहा कि पुलिस भी जनता का ही अंग है जनता से  सम्मान जनक व्यवहार करना प्रत्येक व्यक्ति व कर्मचारी का कर्तव्य बनता है जनता से दूरी बनाना व बुरा व्यवहार करना यह शर्मनाक विषय है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours