हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रिधिम अग्रवाल के आदेशानुसार लक्सर कोतवाली में कोतवाल अमरचंद शर्मा तथा सब इंस्पेक्टर तनवीर अली ने माल खाने में सील की गई मोटरसाइकिलों का निरीक्षण किया। तथा माल खाने की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। आपको बतादें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान के द्वारा जनता को यातायात नियमों से जागरूक किया जा रहा है। चेकिंग अभियान में पुलिस तेज गति से वाहन, शराब पीकर गाड़ी चलाना, वाहन चलाते समय फोन पर बात करना तथा हेलमेंट न पहने वाहन स्वामियों के चालान काटने के साथ साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के वाहन सील भी किये जा रहे है। अभियान में धुंध के कारण दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हर वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाकर यातायात को सुरक्षित बनाया जा रहा है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours