हरिद्वार की गूंज (24*7)
- (मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देव भूमि एक बार फिर सर्मसार हो गई है। कर्णप्रयाग में एक लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। लड़की नारायणबगड़ की बताई जा रही है। आपको बता दे की पौड़ी में हुई घटना की आग अभी थमी ही नही थी। कि दूसरी रेप की घटना कर्णप्रयाग में हई है। पुलिस के अनुसार घटना 25 दिसम्बर की है। लेकिन पुलिस को इस घटना की जानकारी आज मिली है। लड़की अपनी मां के साथ कर्णप्रयाग कोतवाली पहुँची जहां उसने तीन लड़को पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की महाविधायल कर्णप्रयाग में बी0ए0 की छात्रा है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीनो आरोपियों को पकड़ कर धारा 376, 506, 398, 411 के तहत मुकदमा कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। दुष्कर्म की घटना से कर्णप्रयाग के लोगो में काफी रोष पनप रहा है। लोगो का कहना है कि आरोपियों को फासी मिलनी चाहिये। लोग पौड़ी की उस दर्दनाक घटना को अभी तक भूला भी न पाये थे कि दूसरी सर्मसार घटना फिर से घाट गई है। थानाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह कहना है कि पुलिस ने तीनो आरोपियों को पकड़ कर कोर्ट में पेश कर दिया है। पकड़े गए आरोपी नगर पालिका कर्णप्रयाग में कूड़ा बिनने का कार्य करते है। तीनो आरोपी हरिद्वार के रहने वाले है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours