हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। रुड़की भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को प्रदेश सरकार में दायित्व मिलने पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। रात्रि में रुड़की नगर पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल का रामनगर चौराहा के निकट बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से  स्वागत किया। रुड़की नगर पहुंचे प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का सम्मान है। सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वे उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है तथा रुड़की नगर में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता को ही अवसर दिया जाएगा। बंसल का स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी, सतीश कौशिक, राकेश गिरी, गौरव गोयल, शोभाराम प्रजापति, डॉ.कल्पना सैनी, गौरव कौशिक, संजय कश्यप,.अमित वत्स, ऋषिपाल सिंह बालियान, नरेश शर्मा, आदेश सैनी, डॉक्टर टेकबल्लभ, शिवम अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, सतीश यादव, तनुज राठी, दिनेश शर्मा, नितिन चौधरी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours