हरिद्वार की गूंज

(मनीष लखानी) हरिद्वार। रक्तदान शिविर आयोजित कर ब्लड वोलंटियर शेखर ने  ब्लड बैंक में  मनाया अपने 2 साल के बेटे का जन्मदिन, ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के संस्थापक सदस्य शेखर सतीजा ने अपने बेटे का जन्मदिन ब्लड बैंक हरिद्वार में रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाया जिसका उद्घाटन स्वयं नगर आयुक्त डॉ ललित नारायण मिश्रा जी ने स्वयं रक्तदान कर किया, शिविर में बारिश की परवाह किए बगैर 45 रक्तदानियो द्वारा रक्तदान कर लोगो की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया गया, ललित नारायण मिश्रा जी ने ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार प्रयासों को सराहते हुए ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए अन्य सभी सामाजिक संगठनों से भी अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की ब्लड वॉलंटियर्स की टीम से अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, विक्की तनेजा, मनीष लखानी, शिखर पालीवाल, ओमप्रकाश विरमानी, विशाल अनेजा, लक्ष्य नारंग,विशाल अरोड़ा, कामना तनेजा, शुभम, अंकित, समीर ने भी रक्तदान कर अन्य लोगो से आगे कर मानवता के इस यज्ञ में रक्तदान रूपी अपनी आहुति देने का आह्वान किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours