हरिद्वार की गूंज
(मनीष लखानी) हरिद्वार। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि पं० दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।, आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य समान्य मानव का सुख है’’ यह पंडित दीन दयाल जी के विचार थे। समतामूलक समाज की कल्पना करते हुए उन्होंने कहा था ‘‘वितरण इस प्रकार होना चाहिए कि रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई और दवाई ये पांच आवश्यकताएं प्रत्येक व्यक्ति की पूरी होनी ही चाहिए।’’ सीएम ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। पं० दीन दयाल जी न सिर्फ एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours