(रजत चौहान) हरिद्वार।सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शांतिकुंज ने तथादेव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों नेसोमवार को भी सफाई अभियान चलाया, इसमें हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी की देव संस्कृति विश्वविद्यालय केकुलपति श्री शरद पारधी व प्रतिकुलपतिडॉ. चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में विवि केछात्र, छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के विद्यार्थियों ने वृहत स्तर परसफाई अभियान चलाया, इस अवसर परएनएसएस के तीन सौ से अधिकस्वयंसेवियों तथा विवि परिवार ने पूरे परिसरसे कई ट्राली कचरे एकत्रित किये जिसेनिर्धारित स्थान पर पहुँचाया गया, सफाई अभियान के पश्चात छात्र, छात्राओं ने जनजागरण रैली निकाली, जिसमें हिन्दू मुस्लिमसिख ईसाई- सब मिलकर करो सफाई,रहेगी सफाई, बीमारी रहेगी दूर भाई, जैसेअनेक प्रेरणाप्रद नारों के साथ रैलीनिकाली, रैली में देव संस्कृति विश्वविद्यालयपरिवार के साथ अनेक लोगों ने भागीदारीकी, देव संस्कृति विवि में ‘स्वच्छता ही सेवा’विषय पर पोस्टर, स्लोगन, पेंटिंग, रंगोली,कविता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसमें प्रथम, द्वितीय आये छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत किये गए, वहीं शांतिकुंज कार्यकर्ताओं केसंग कई राज्यों से आये तीन सौ से अधिकनर, नारियों ने हरिपुरकलॉ झंडा चौक सेलेकर हाइवे तक सड़क के दोनों किनारों परसफाई अभियान चलाया, इस दौरान बहिनोंने कूड़ा कचरा एकत्रित किया, तो वहींभाइयों ने कचरे का ट्रेक्टर ट्रॉलियों में डाला, जिसे निस्तारण के लिए निर्धारित स्थान मेंपहुँचाया गया, इस दौरान स्वच्छाग्रहियों नेगायत्री मंत्र के सामूहिक गान के साथ सफाई करते इसे सेवा, स्वच्छता को उच्चतमकार्य बताया, इस अवसर पर कुलसचिव श्रीसंदीप कुमार, डॉ. सुरेश वर्णवाल, डॉ.उमकांत, डॉ. अरुणेश पाराशर, डॉ.शिवनारायण प्रसाद, अश्विनी शर्मा विवि केसमस्त विभागाध्यक्ष, विद्यार्थिगण सहितशांतिकुंज के श्री श्याम बिहारी दुबे, श्रीकेदार प्रसाद दुबे, श्री हरिमोहन गुप्ता सहितअनेक लोग भी उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




Post A Comment:
0 comments so far,add yours