हरिद्वार की गूंज
(फिरोज अहमद) लक्सर। बीती रात तेज हवा के साथ आई बारिश ने धान की फसल जमीन पर बिस्तर की तरह बिछ गई है। कही तेज कही हलकी घंटों की बारिस ने मौसम में काफी बदलाव आने की संभावना है। कल सुबह से हुई बूंदाबांदी के बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। रात में अच्छी बारिश हुई मगर बारिश के साथ साथ तेज हवा भी चली। जिससे खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिस्तर की तरह बिछ गई। बंगाल चौधरी, ओम सिह, चौधरी मदन, जमील, असगर, मुन्ताज आदि किसानों का कहना है कि जो फसल बिस्तर की तरह बिछ गई है उसका उत्पादन प्रभावित होगा और बिछी हुई फसल को काटने में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours