हरिद्वार की गूंज
(मनीष लखानी) हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत माँ गंगा जाग्रति सेवा दल ने अपना  28वा चरण पूर्ण किया और गुरुकुल के नवनिर्वाचित अभविप अध्यक्ष राहुल शर्मा को भी सम्मानित किया हरिद्वार की  जनता को स्वछता के लिए  जागरूक करने का कार्य निरंतर माँ गंगा जाग्रति सेवा दल के सदस्य कर रहे हैँ आज के स्वछता अभियान मै हरिद्वार के
नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्र जी ने जाग्रति सेवा दल द्वारा गंगा स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे अभियान एक  सराहनीय कदम हैँ और  बल्कि नगर निगम की तरफ से योगदान  देने के  लिए कहा जाग्रति सेवा दल के अध्यक्ष अजय जोशी ने कहा की जिस तरह से माँ गंगा के लिए आज हजारों हाथ सेवा के लिए उठे हैँ जिस तरह से युवा भाई बहन आज जाग्रति सेवा दल के साथ आ रहे हैँ उसे देख कर लगता हैँ की हम कहि ना कहि अपने प्रयाश मै सफल हो रहे हैँ और अजय जोशी ने हरिद्वार की जनता से अपील करी की  कूड़ा इधर उधर ना फेककर केवल कूड़ेदान में डालना चाहिए,और अपने घर के साथ साथ अपने आस पास के माहौल की भी साफ रखना गरुकुल के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा नगर निगम द्वारा जगह जगह पर जो कूड़ेदान रखवाए गए है,कूड़ा केवल उसी में डालना चाहिए।और ना ही गंगा में स्नान करते वक्त साबुन का प्रयोग नहीं  करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए बहुत ही जरूरी है,जितना कि अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए नहाना।साथ ही अपने आस पास की और गंगा को स्वच्छ रखने उन्होंने सभी जनपदवासियो से भी अपील की अभियान मै शामिल पवन प्रजापति रिशु वालिया प्रधान गौरव वालिया पीयूष चौहान अरुण विशाल अजय यश सन्दीप त्यागी विवेक कमल राहुल शर्मा विशाल वालिया अनुज अंथवाल  तरुण लव प्रतीक वीर आशीष विशेष रवि मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours