हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) भगवानपुर। जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने भगवानपुर में भाजपा ने शक्ति केंद्रों के विस्तारक, संयोजक और पालक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश, विस्तारक मोहित कौशिक, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र सैनी, संजय त्यागी मौजूद रहें।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जा कर लोगों को प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आमजन उठा सकें। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि बूथ स्तर पर जाकर हमें खुद को और पार्टी को मजबूत करने का काम करना हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वह किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours