हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। भगवानपुर  इमली खेड़ा क्षेत्र मैं ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई सुनसान जगह से एक नवजात मासूम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया देखने वालों का हुजूम जमा हो गया मामला देर रात करीब 9 बजे का है बेड़पुर निवासी रुखसार कलियर दरगाह की जियारत करने के बाद घर लौट रही थी जैसे ही वह कलियर और इमली खेड़ा के बीच स्थित शाह जी पीर के पास पहुंची तो वहां सुनसान जंगल में उसे एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी उसने देखा वहां एक नवजात पड़ी हुई है उसने पहले तो आसपास आवाज़ लगाई जब कोई नहीं आया फिर काफी देर के बाद उसने बच्ची को उठाया और उसे घर ले आई सुबह होने पर वह उसे थाने ले गई बच्ची को महिला के ही सुपुर्द कर दिया गया वही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि बच्चे को सुपुर्द कर मां-बाप की तलाश जारी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours