हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपक रावत ने शुक्रवार सांय हरकी पैड़ी का भ्रमण किया। उन्होंने नगर निगम तथा सिंचाई विभाग द्वारा सीसीआर, रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप में बनायी पार्किंग क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इन सभी स्थानों पर कांवड़ यात्रा के लिए बनाये गये शौचालयों तथा उनकी सफाई व्यवस्था देखी। शौचालयों के आस-पास गैमेक्सीन पाउडर छिड़कने तथा सफाई के इंतजाम दुरूस्त रखने के निर्देश सफाई सेनेटरी इंसपेक्टर विकास छाछर को दिये। डीएम ने कहा कि शौचालय वाले स्थलों पर दुर्गंध व गंदगी न फैलने दें। 
निरीक्षण में मुख्य नगर आयुक्त श्री ललित नारायण मिश्र, एएमएनए अपर्णा ढौंढियाल, एसएनए संजय कुमार, सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours