हरिद्वार की गूंज
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव के कब्रिस्तान मे स्थित दरगाह अल्लाह रखा मस्तान सखी शाह का उर्स हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार की रात मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दरगाह पर खत्म शरीफ नजराना ए लंगर बाटे एवं चादर पेश की और देश मे अमन चैन की दुआ मागी। वही उर्स का आगाज शुरू होते ही उर्स मे आये कव्वालो ने अपने फनो के अन्दाज से अपनी मशहूर कव्वालियो से उर्स मे आये हुऐ श्रद्धालुओ को झूमने पर विवश कर दिया। शाह मौहम्मद शाह उर्फ काठा पीर बाबा के दस्तारबंन्द कव्वाल नवाब नौशाद साबरी बसेडी वालो ने बडी धूम-धाम से हजरत मखदूम साबरी कलयरी की शान मे सलामे अकीदत के साथ पेश किया। कव्वालि महफिल रोशन करते हुऐ मशहूर कव्वाल नौशाद साबरी ने अपने फन के अन्दाज और मधुर आवाज मे (तेरे घर मे कोई कमी नही गंजे शकर के लाल ) कव्वाली पर श्रद्धालुओ का मन मोह लिया। और झूमने पर विवश कर दिया उर्स में आए श्रद्धालुओं ने कव्वालियों का भरपूर लुप्त उठाया। इस इस मौके पर पूर्व प्रधान इस्लाम पूर्व बीडीसी फुरकान अहमद सुल्तान खादिम आबाद अली रहमान अली शमून अली मासूम अली दिलशाद अली पत्रकार इमरान अली कल्लू इरफान अली चौधरी बंगाल चौधरी संदीप फिरोज पत्रकार आदि हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours