हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) पंचकूला। आज कल की दौड़ती भागती जिंदगी में अपने बच्चों को माता पिता द्वारा अच्छे संस्कार ,शिक्षा के ज्ञान के साथ साथ देश की संस्कृति और धर्म की रक्षा का ग्यान देना बहुत जरूरी है यह बात राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा आयोजित सेक्टर 5 स्थित शिराज 2 होटल में जय हिंद अवार्ड 2018 के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति देते हुए श्री हिन्दू तख्त के धर्मादिश , काली माता मंदिर पटियाला , मां कामख्या देवी पीठ के पीठाधीश जगतगुरु पंचानन्द गिरी जी महाराज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही
        उन्होंने कहा कि आज भारत की संस्कृति और धर्म का बच्चों को पूर्ण ज्ञान नही है जिस कारण हमारा धर्म लुप्त होता जा रहा है आज भारत के बच्चों को धर्म का ज्ञान होना बहुत जरूरी है अगर हम लोग अपने धर्म की रक्षा करने में कामयाब हो जाते है तो किसी की हिम्मत नही जो हमारे देश की तरफ आंख उठा कर देख सके भारत देश ऋषि मुनियों देवी देवताओं कि धरती है इतिहास गवाह है जब भी देश पर संकट आया है ऋषि मुनियों और देवी देवताओं ने अपना धर्म सर्वप्रिय समझ कर शस्त्र तक उठा लिए 
     उन्होंने कहा कि आज समाज मे अनेक ऐसे लोग है जिन्होंने सामाजिक संस्थाए बना कर समाज सेवा के कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाई है और आज भी निभा रहे है जिस प्रकार माता पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ साथ धर्म का ज्ञान देना शुरू कर देंगे हमारा देश अपने आप सुरक्षित हो जाएगा 
   इस अवसर पर राष्ट्रिय महिला जागृति मंच उत्तर भारत की प्रमुख मिस ज्योति सेनी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इस समारोह में देश के भिन्न भिन्न प्रान्तों से आये समाज मे अपनी सेवा कर रहे महानुभाव व्यक्तित्व वाले योगों को एक मंच पर एकत्रित कर उनका होंसला बढ़ाने के लिए उन्हें जय हिंद अवार्ड 2018 से नवाजा जा रहा है ताकि वे आगे भी इसी प्रकार अपने अपने क्षेत्रों में समाज सेवा का कार्य करते रहें उन्होंने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उनके एक आग्रह पर उन्हें अपनी बेटी सा प्यार देते हुए जगतगुरु पंचानन्द गिरी जी महाराज ने अपने सभी कार्यों को स्थगित कर यहाँ आकर अपने मुखबिन्दु से हम सब को धर्म और देश की संस्कृति के विषय मे इतनी ज्ञान वर्धक बातों का हमे ग्यान दिया वे उनकी हमेशा ऋणी रहेगी
    इस अवसर पर मौजूद तथास्तु चेरिटेबल सोसयटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सरबजीत कौर ने कहा कि समाज सेवा करने का मन उनका बचपन से ही था माता पिता के अच्छे संस्कारों के कारण उन्होंने डॉक्टर की डिग्री लेने के बाद उन्होंने जरूरतमंद बीमार लोगो का इलाज मुफ़्त में किया और ये सिलसिला आज भी जारी है जगतगुरु पंचानन्द गिरी जी महाराज के आशीर्वाद से उन्होंने भिक्षा नही शिक्षा दो की आवाज को बुलन्द करते हुए सड़को मंदिरो आदि में भिक्षा मांग रहे बच्चों को एकत्रित कर उनके लिए  तथास्तु चेरीटेबल पब्लिक स्कूल का निर्माण करवाया जहाँ आज 400 के करीब बच्चे शिक्षा का ग्यान प्राप्त कर रहे हैं जिसमे बच्चो को मुफ्त शिक्षा के साथ साथ स्कूल की ड्रेस कापी किताबे व स्कूल बैग भी मफ्त दिए जाते है ताकि उनके परिवार पर बच्चों की शिक्षा का भार न पड़े और गरीब लड़कियों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई केंद्र भी खोला गया है 
       इस अवसर पर अम्बाला से आई समाज की सेवा में अलग अलग क्षेत्र में अपना योगदान और गरीब लड़कियों की शादी और जरूरत मन्द लोगो की सेवा में हर पल तैयार या कहलो की कोई भी जरूरतमंद लोग उनके दरवाजे से खाली नही गया समाज सेविका राधिका ग्रोवर ने देश भक्ति का गीत सुनाकर सभी लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया 
     इस अवसर पर देश के अलग अलग प्रान्तों से आये 50 के करीब समाज सेवियो को जय हिंद अवार्ड 2018 से मंच द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रंशसापत्र देकर सम्मानित किया गया 
   इस अवसर पर कांग्रेस लीडर अंजलि डी के बंसल , दविंदर वर्मा , अश्विन ग्रीवर ,वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा ,जीवन चौधरी , साई चेतना ,पण्डित बलवान भारद्वाज ,प्रीति धारा , पूनम जग्गा ,मंजू शर्मा , यतीश शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours