हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार वरिष्ठ सम्पादक) हरिद्वार।
आज दिनाँक 07-08-2018 को हरिद्वार के युवाओं और शीत लहर परिवार के सदस्यों द्वारा शिव भक्त कावड़ियों और पुलिस के जवानों को भोजन और फल वितरित किए गये, जिसमे युवाओ और शीत लहर के सदस्यो द्वारा भोले के भक्तो और उनकी सुरक्षा मे तैनात सदैव सेवा मे तत्पर मित्र पुलिस के जवानो की सेवा करके सुख का आनंद महसूस कर रहे है, और श्रद्धा पूर्वक पूरे मन से उनकी सेवा मे लगे हुए है, शिव भक्तो के द्वारा बम बम की आवाज देने वालो के लिए हर समय तत्परता की साथ सेवा के लिए युवा और शीत लहर परिवार के सदस्य तैयार है, इस शुभ अवसर पर फल वितरण करने वालो मे मुख्य रूप से प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र, त्रिभुवन, मनोज, आशीष, संजीव, संजय, हितेश त्यागी, मनीष, कमल लखानी  आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours