हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपक रावत ने होटल अलकनंदा के निकट कांवड़ यात्रियों के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एम्स हाॅस्पिटल के चिकित्सकों को आमंत्रित कर बनाये गये चिकित्सा शिविर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया, जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से कैम्प लगाकर सेवा कार्य करने पर सभी की सराहना की। डीएम ने रेवाड़ी से हरिद्वार आये घायल कांवड़ यात्री के पैर में पट्टी बंधकर कैम्प की औपचारिक शुरूआत की। जिलाधिकारी ने सभी शिव भक्तों से सेवा कैम्प का लाभ उठाने की अपील की। चिकित्सकों ने बताया कि कैम्प में आकस्मिक स्थिति में आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए दो बैड, इसीजी मशीन तथा गम्भीर अवस्था में रेफर करने के लिए एक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है। एसपी ट्राफिक/क्राइम टीसी मंजूनाथ ने उक्त कैम्प के लिए एम्स के चिकित्सकों से समन्वय कर कैम्प का आयोजन किया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित एएमएनए अपर्णा ढौंढियाल आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours