(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपक रावत तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार वीके ने आज बैरागी कैम्प पार्किंग पहुंच कांवड़ यात्रियों के लिए बनाये गये शिविरों, शौचालयों तथा चिकित्सा कैम्प का निरीक्षण किया। डीएम तथा एसएसपी ने व्यवस्थाओं को जांचने के लिए स्वयं कांवड़ियों से बातचीत की। सिंचाई विभाग की ओर से बनाया गया बैरागी कैम्प पार्किंग में सभी व्यवस्थायें दुरूस्त पायी गयी। बैरागी पुल, दिव्यांग घाट आदि पर लगी स्ट्रीट लाइटें काम न करने की शिकायत पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को इन्हे तत्काल सही कराने निर्देश दिये।
इस अवसर पर प्रभारी एमएनए श्री ललित नारायण मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई हरिद्वार श्री कुडियाल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours