हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कावंड़ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए हर बार पुलिस विभाग आम जनता में से उन युवाओं को विशेष पुलिस अधिकारी का पद देते है जो निस्वार्थ भाव से पुलिस की सेवाओं में अपना सहयोग देना चाहते हो। इसी क्रम में हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से नवीन कुमार, गौरव राजपाल, विपिन गुप्ता और अनुभव यादव की तरह कई युवक दिन रात पुलिस विभाग के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना सराहनीय योगदान दे रहे है। जबकि हर बार की तरह इसका उपवाद ये भी देखा जाता है कि काफी लोग अपना विशेष पुलिस अधिकारी का कार्ड सिर्फ वाट्सप पर लोगो को दिखावे के लिए ही बनवाते है। बिना हेलमेट/ सीट बेल्ट बाँधे बिना, यातायात के नियमो का उलंघन करने पर जुर्माने से बचने और पुलिस, सीपीयू पर रौब जमाने के लिए ही ये लोग नेताओं की सिफारिश पर अपना कार्ड बनवाते है। कुछ देशों में देश के सभी नागरिकों को आर्मी ट्रेनिंग दी जाती है ताकि समय आने पर उनकी सेवाये ली जा सके। ऐसे ही हमारे समाज मे भी ऐसे बहुत से सम्मानित नागरिक हैं जो समाज और देश के हित मे अपनी निस्वार्थ भाव से सेवा देना चाहते है। समाज और देश के जटील मुद्दों पर यदि समय समय पर उनकी राय ली जाय तो समाज से काफी बुराइयों को खत्म किया जा सकता हैं। ऐसे जिम्मेदार नागरिकों को 15 अगस्त 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर "जिम्मेदार नागरिक" नामक को सक्षम अधिकारी या मंत्री द्वारा सम्मानित करने का प्रावधान होना चाहिए। ताकि देश के प्रतिभावान युवाओ की ऊर्जा का सार्थक दिशा में उपयोग हो सके।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours