हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। पिछले कुछ दिनो से मौहल्ला हज्जाबान मे लोगो के घरो मे दूषित पानी के इस्तेमाल से काफी लोगो को डायरिया जैसी गम्भीर बीमारियों से जूझना पड रहा है, इसी समस्या के निस्तारण को लेकर वरिष्ठ समाज सेवी अथर अंसारी काफी प्रयासरत है, अथर अंसारी ने इस गम्भीर समस्या के समाधान हेतू माननीय जिलाधिकारी से लेकर नगर निगम हरिद्वार के मुख्य नगर अधिकारी, जल निगम, जल संस्थान सभी को इस सम्बंध मे अवगत करा चुके है, सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या स्थल का निरीक्षण किया गया है, जिसमे समस्या के निस्तारण करने मे सम्बंधित विभाग कोई भी दिलचस्पी दिखाते नजर नही आ रहे है, इसी बात को लेकर दिनाँक 23-08-2018 को नगर निगम जल संस्थान के विरूद्ध जबरदस्त नारे बाजी समाज के लोगो द्वारा अथर अंसारी के नेतृत्व मे की गयी है, अथर अंसारी युवा होने के साथ साथ समाज की समस्याओं के निस्तारण के लिए काफी फिक्रमन्द रहते है, उनकी इसी शैली को स्थानीय लोग पसंद करते है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours