HARIDWAR KI GUNJ
(रजत चौहान) हरिद्वार। कुछ पुलिसकर्मी अपनी छवि से पुलिस की वर्दी को दागदार करते है तो कही ऐसे भी पुलिसकर्मी है जो मानवता को शर्मसार होने से बचाते है जी हां हम बात कर रहे हरिद्वार में तैनात सीपीयू एसआई ऊमा दत्त सेमवाल जिन्होंने आज ऋषिकुल हाईवे पर सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा एक कावड़िए को उठाकर तत्काल कॉस्टेबल की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। इस एसआई ने इंसानियत का आयना दिखाया है।
*आपको बता दे*  की कावड़ मेला शुरू हो चुका है। हर रोज कावड़ के लिए कावड़ियो की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वैसे वैसे ही पुलिस अपने कार्यो को बख़ूबी निभाती नजर आ रही है। शुक्रवार दिन में करीब 1:30 बजे सी.पी.यू पुलिस के एक जाबाज सिपाही ने वर्दी से हटकर इंसानियत को आगे रखते हुए हाईवे पर बेहोशी की हालत में बेहोश पड़े एक कावड़िए पर जैसे ही नजर गई तो उन्होंने सारे काम छोड़कर पहले कावड़िए को चिकित्सा के लिए चिकित्सालय भिजवाना सही समझा। जिसे राहगीरो ने एसआई के इस कार्य को सराहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours