(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपक रावत ने सब राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एवं कृमि मुक्त दिवस की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रट सभागार में ली। जिलाधिकारी ने जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकाकारी एनएचएम से ली। इसके अलावा डीएम ने आगामी 5 अगस्त को होने वाली पल्स पोलियो अभियान तथा 10 को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की तैयारियांे की भी जानकारी ली। एनएचएम और जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गयी तैयारियों और पूर्व में पल्स पोलियो तथा कृमि मुक्त अभियान के अन्तर्गत बच्चो के कवरेज प्रतिशत पर असंतोष जताया। उन्होंने दोनों में कवरेज प्रतिशत में सुधार के लिए प्रभावी और माइक्रो माॅनिटरिंग कर वास्तविक आंकड़े अधिकारियों से कल सुबह तक प्रस्तुत किये जाने के निर्देश को दिये। जिलाधिकारी ने जिले में भारत और राज्य सरकार के अंश से एनएचएम से संचालित हो रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किन कार्यक्रमों को जिले में संचालित किया जा रहा है, उन कार्यो पर कितने व्यय किस मद में किया जा चुका तथा कितना शेष है। एनएचएम के लेखाकार ने बताया कि एनएचएम 17 खातों के माध्यम से कार्यक्रम संचालित करता है। 2017-18 में लगभग 89 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था जिसमें से तीन करोड़ 61 लाख रूपये की धनराशि शेष है। इस राशि को व्यय करने के लिए जिलाधिकारी की विशेष अनुमति प्राप्त कर एनचएम योजनओं का सम्पादन किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने 05 अगस्त से 11 अगस्त तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान हेतु जिला टास्ट फोर्स समिति के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि 05 अगस्त को पोलियो दिवस तथा प्रतिमाह आंगनबाड़ी केंद्रो पर पोषाहार दिवस एक ही तिथि को निर्धारित होने से पल्स पोलियो अभियान में ड्यूटी की वजह से पोलियो अभियान प्रभावित हो सकता है, अतः आंगनबाड़ी केंद्रो पर माह की 05 तारीख को होने वाला पोषाहार दिवस पोलियो दिवस से पूर्व ही सम्पन्न कर लिया जाये। इस दिन जिन सरकारी विद्यालयों में पोलियो बूथ बनाये जाते हैं वहां मिड डे मिल भी अन्य कार्य दिवसों की भाॅति बच्चों को बांटा जाये।
डीएम ने पिछले पल्स पोलियो अभियान में 72 प्रतिशत बच्चो की ही कवरेज हो पाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसको बढ़ाये जाने के लिए पूर्ण निष्ठा व प्रशिक्षण से कार्य किये जाने की आवश्यकता बतायाी। डीएम ने कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य कवरेज को शत प्रतिशत किया जाना है। शिक्षा, बाल विकास तथा अन्य संस्थाओं से भी अभियान में वैक्सीनेटरों को पूर्णतः प्रशिक्षित किया जाये। अभियान से जुड़े विभाग अभियान के बाद माइक्रो लेवर पर संकलित आंकड़े भी जिलाधिकारी को उपलब्ध करायें।
शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक प्रत्येक बूथ हेतु एक-एक टोली का गठन करें। टोली में चार बच्चे तथा एक अध्यापक हो जो 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए सम्बन्धित बूथ पर लेकर आयें। विद्युत विभाग को कोल्ड चैन प्वाईंटों पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने आईसीडीए, प्रशासन एवं विकास विभाग, अल्पसंखयक विभाग 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने हेतु मोबलाईजेशन में सहयोग करे। वन विभाग वन क्षेत्र में निवास करने वाले गूजर समुदाय के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में सहयोग करे।
10 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि दिवस पर सभी विभागों को समन्वय एवं सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये। 10 अगस्त को सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजाॅल की गोलियां खिलाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा कृमि दिवस कार्यक्रम के अधिकारी कल तक बतायें कि जिले में सरकारी स्कूलों, गैर स्कूलो तथा आंगनबाड़ी केंद्रो तक दवा किस प्रकार पहुंचायी जायेगी। कौन व्यक्ति दवा विद्यालयों तक पहुंचाने के नियुक्त किया जायेगा। आयोजन के बाद दवाओं सम्बंधि आंकड़े, छूट गये बच्चो की संख्या तथा किस कारण छूट रहे बच्चे समस्त आंकड़े भी माइक्रो लेवल पर उपलब्ध करायेंगे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, अल्पसंख्यक विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours