HARIDWAR KI GUNJ
क्‍या सोशल मीडिया से हो रहा है देश का माहौल खराब
(रजत चौहान) हरिद्वार। सोशल मीडिया एक ऐसा साधन है जिसका उपयोग सकारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनों ही प्रकार से किया जा सकता है। लेकिन आजकल कई लोग इसका उपयोग नकारात्‍मक ऊर्जा फैलाने के लिए भी करते हैं। जिससे देश और समाज का माहौल भी नकारात्‍मक हो रहा है। आज के समाज में स्‍मार्ट फोन लगभग हर दूसरे व्‍यक्ति के पास है और हर व्‍यक्ति सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। आज व्‍यक्ति दैनिक जीवन के जरूरी  काम करना भूल सकता है लेकिन मोबाईल में  सोशल मीडिया पर चल रही सारी गतिविधियों को देखना नहीं भूलता।

यह भी पढ़े
*सोशल मीडिया*
सोशल मीडीया न्यूज़ का एक बहुत बडा मंच बन चुका है। जहां न्यूज़ ग्रुपो में ग्रुप स्वामी बिना सोचे समझे बिना वेरिफिकेशन करे ही किसी को भी ग्रूव में जोड़ लेते है ओर उन्हें नही पता होता कि आने वाले समय मे वह उन्हें भारी नुकसान देने वाला है। ग्रुप का हर एक सदस्य न्यूज़ टाईप कर ग्रुप में बिना कुछ सोचे समझे न्यूज़ पोस्ट कर देता है जिसकी उसे मान्यता तक भी नही मालूम होती। क्या यह सही है। अगर आप सोच रहे है सही तो यह गलत है।

यह भी पढ़े
*दुरुपयोग*
आज कई लोगों को  सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते भी देखा जा सकता है। सोशल मीडीया पर लोग भडकाउ संदेश व वीडियों भेजते है जिसके कारण लोगों कि मानसिकता पर काफी प्रभाव पडता है और कई लोग तो भड़काऊ संदेश व वीडियो देखने के बाद घिनोना अपराध तक कर बैठते हैं। किसी भी समुदाय विशेष के लोगों को के खिलाफ गलत व भड़काऊ शब्‍दों का प्रयोग करना तो *सोशल मीडिया पर आम बात हो चुकी है।*
लेकिन इन सब चीजों का लोगों पर कितना भयानक प्रभाव पड रहा है ये हमें देखना होगा। ये सब समाज को बांटने व एक दूसरे के प्रति घृणा पैदा करने का काम कर रहें है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन स्थिति काफी भयानक हो सकति है। जिसका परिणाम भी काफी भयानक होगा। इन सब को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। अगर चाइना की बात की जाए तो चाइना ने अपने देश में फेसबुक और व्‍हाट्स एप को बेन कर रखा है। और अन्‍य कई देशों ने भी इनके लिए सख्‍त कानून बना रखें है।
*आपको बता दे-* सोशल मीडिया जहां सकारात्मक भूमिका अदा करता है वहीं कुछ लोग इसका गलत उपयोग भी करते हैं। सोशल मीडिया का गलत तरीके से उपयोग कर ऐसे लोग दुर्भावनाएं फैलाकर लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक और नकारात्मक जानकारी साझा की जाती है जिससे कि जनमानस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़े
*सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव*
• यह बहुत सारी जानकारी प्रदान करता है जिनमें से बहुत सी जानकारी भ्रामक भी होती है।
• जानकारी को किसी भी प्रकार से तोड़-मरोड़कर पेश किया जा सकता है।
• किसी भी जानकारी का स्वरूप बदलकर वह उकसावे वाली बनाई जा सकती है जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं होता।
• यहां कंटेंट का कोई मालिक न होने से मूल स्रोत का अभाव होना।
• प्राइवेसी पूर्णत: भंग हो जाती है।
• फोटो या वीडियो की एडिटिंग करके भ्रम फैला सकते हैं जिनके व्दारा कभी-कभी दंगे जैसी आशंका भी उत्पन्न हो जाती है।
• सायबर अपराध सोशल मीडिया से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours