हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। हरिद्वार मे आये यात्रियो या श्रद्धालुओं की उत्तराखंड पुलिस द्वारा पिटाई एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, आखिर क्या वास्तव मे उत्तराखंड पुलिस ने यात्रियों की जो पिटाई की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर है। सही की है, या गलत, पुलिस ने आये यात्रियों की पिटाई आखिर क्यो इतनी बेरहमी से की बिना सच्चाई जाने ये कोई भी नही बता सकता था, आखिर इस प्रकरण की जाँच आला पुलिस के अफसर और हरिद्वार पुलिस के कमांडेंट ओफिसर श्री प्रकाश देवली जी को दी जिसकी प्रथम जाँच से ही पता चल गया, देवली जी की जाँच मे एक वोडियो अपलोड़ किया गया जिसमे हरिद्वार मे आये वही यात्री जिनकी पिटाई का वीडियो जारी हुआ था, दरासल वो यात्री उसी रास्ते से अपनी गाडी ले जाना चाहते थे, जिस रास्ते से वहाँ तैनात जूनियर अफसर मना कर रहे थे, इसी क्रम मे यात्रियो ने पुलिस के साथ बदसलूकी की तथा हर हाल मे वही से जाने की रट लगा कर रखी पुलिस के अफसर ने उनके वहाँ से जाने का विरोध किया, विरोध करने पर यात्रियों ने अफसर को गाडी के बोनट पर ही डाल कर पीटना शुरू कर दिया, देवली जी द्वारा जारी अपलोड वीडियो से ये बात बिल्कुल साफ साबित हो रही है, तो पुलिस पर यात्रियों के पीटने का जो वीडियो जारी हुआ है, वो आधा अधूरा सच है, अब दूसरा वीडियो जारी होने के बाद सभी को बात समझ लेनी चाहिए, एक तरफा बात को वायरल नही करनी चाहिए पुलिस को उन लोगो के खिलाफ भी मुकदमे पंजीकृत करने चाहिए। जिन्होंने बिना सच्चाई जाने पुलिस द्वारा यात्रियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, तथा यात्रियों को भी ये ख्याल रखना चाहिए, कि हम हरिद्वार मे श्रद्धा के भाव से आये है, गंगा स्नान करके अपने पाप धोने आये है, पुलिस हमारी हितैषी है, मित्र है, सदैव सेवा भाव से यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुँचाने मे पुलिस मदद करती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours