हरिद्वार की गूंज

(कुलदीप सिंह) हरिद्वार। अप्पर रोड पालीवाल धर्मशाला के सामने गंदा नाला चोक होने के कारण तीन-चार दिन से लगातार दुकानों के आगे गंदा पानी रुका हुआ है।जिसके कारण यात्रियों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है । दुकानदारों को यात्री दुकान पर ना आने के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर निगम,गंगा प्रदूषण सफाई के कितने भी दावे करें लेकिन इस तरह की समस्याओं को देखते हुए ऐसा लगता है की यह दावे सारे हवा-हवाई है। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी से काम नहीं करता है। गंदा पानी होने के कारण आसपास के दुकानदारो पर बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है और वहीं दूसरी ओर हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों पर का दुष्प्रभाव पड़ता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours