हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। जनपद चमोली पुलिस अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जनपद चमोली पुलिस द्वारा किया गया विभिन्न माध्यमों से नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में युवाओं एवं आम नागरिकों को जागरूक अंतरराष्ट्रीय नशा एवं मादक निरोधक दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुश्री तृप्ति भट्ट महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री मिथिलेश सिंह व क्षेत्राधिकारी चमोली श्री हरबंश सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापार संगठनों, चिकित्सकगणो, संभ्रांत नागरिकों, प्रबंधकों, मनो चिकित्सकों तथा नशा मुक्ति के क्षेत्र मे कार्य करने वाले स्वयं सेवी संगठनों के साथ नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार एवं नशामुक्त समाज के निमार्ण हेतु अधिक से अधिक युवा वर्ग एव आम जनता को जागरूक करने सम्बन्धी गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के उपरांत बाइक रैली निकालकर नशा मुक्ति स्लोगन के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में आम जनता को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं पम्प्लेन्ट वितरित किये गये।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours