हरिद्वार की गूंज
(रवि वशिष्ट) हरियाणा सोनीपत। एक साल से नकली टीटीई बनकर ट्रेनों में वसूली कर रहे एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपित कुम्हार गेट स्थित अनिल नगर का रहने वाला है। वह टीटीई की ड्रैस में सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से टीटीई को रेलवे की ओर से दिया जाने वाला लोगो व रेलवे मार्क की टाई के साथ ही 14,300 रुपये बरामद किए हैं। जीआरपी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से रिमांड पर लिया है। आरपीएफ के जवान सोमवार सायं रेलवे स्टेशन पर थे। इसी दौरान टीम जब गोदाम की तरफ गई तो टीटीई की ड्रेस में बैठा युवक पुलिस को देख हड़बड़ा गया। टीम को शक हुआ तो युवक को काबू कर थाने ले आई। शक होने पर टीम ने उससे पूछताछ की तो वह खुद को टीटीई बताते हुए टीम पर रौब झाड़ने लगा। पुलिस ने जब उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए कहा तो आरोपित कुछ देर तक फोन मिलाने का दिखावा करता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित ने अपनी पहचान शहर के कुम्हार गेट स्थित अनिल नगर निवासी प्रण के रूप में दी। इसके बाद आरोपित ने भेद खोल दिया।
आरपीएफ ने आरोपित को जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि मामले को लेकर पूरी जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। आरपीएफ ने युवक को गोदाम के पास से पकड़ा है। पहले वह खुद को टीटीई बता पुलिसकर्मियों को भी धमकाता रहा। सख्ती करने पर उसने नकली टीटीई होने की बात कबूल कर ली। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours