हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। चित्रगुप्त मंडल समिति का प्रोग्राम सेक्टर-4 BHEL

हरिद्वार के सामुदायिक केन्द्र में हुआ, जिसमे छोटे छोटे बच्चों ने डांस का प्रोग्राम किया और लोगो को सम्मानित किया गया, चित्रगुप्त मंडल के अध्यक्ष श्री विभास सिन्हा जी ने बताया कि गरीब बच्चों को भी यह समिति साल मे कई बार सम्मानित करती है, चित्रगुप्त मण्डल का लक्ष्य यह है, कि इसी प्रकार गरीबो के बच्चो सम्मानित करके उनके अन्दर समाज के प्रति नई उर्जा पैदा करना है, क्यो ये बच्चे ही आने वाले भारत का भविष्य तय करेगे। यही कोशिशे चित्रगुप्त मण्डल की रही है, तथा आगे भी रहेगी, ज्ञात रहे कि विभांस सिन्हा शील इंस्टीट्यूट शिवालिक नगर के फाउन्डर और डायरेक्टर भी है, तथा प्रसिद्ध साप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज के मण्डल सम्पादक भी है, तथा समय समय पर समाज हित के कार्यो मे भी उनकी अहम भूमिका रहती है। अध्यक्ष श्री विभास सिन्हा, कोशाध्यक्ष अक्षत श्रीवास्तव, सचिव विवेक सक्सेना, उपाध्यक्ष कमल कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष विश्वास सक्सेना व अंकित श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours