हरिद्वार की गूंज
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। माँ गंगा को  गंदे नालों से मुक्त करने के जन जागरण अभियान के अंतर्गत आज  मंगलवार ,को सुबह 10 :00 बजे 'दूधाधारी चौक' से 'मायापुर सिटी' मजिस्ट्रेट कार्यालय तक एक जनमत जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा धर्म यात्रा और शान्ति यात्रा है। गंगा नदी में गिर रहे गंदे नालों व सीवर से अनवरत व भीषण प्रदूषण गंगा नदी में हो रहा है।नमामि गंगे को शुरू हुए 3 वर्ष हो गए है पर धरातल पर अभी भी कार्य नही हो पाया है।महज कागजी व सरकारी घोषणा तक ही इसके अंतर्गत किये जाने वाले कार्य हो रहे है।गन्दे नालो को अभी तक टेप नही किया जा सका है शहर विद्यायक, महापौर व अधिकारी गण इस मुद्दे पे चुप्पी साधे हुए है।इसलिए यह जान जागरण यात्रा निकाली जा रही है।आज हर की पौड़ी, जूना अखाड़ा, मायादेवी मंदिर प्रांगण, अप्पर रोड, शहर कोतवाली,शिवमूर्ती चौक होते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक यह यात्रा निकाली गई।सिटी मजिस्ट्रेट को इस संबंध मे  ज्ञापन सौंपा गया जो प्रधान मंत्री व उत्तराखंड मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। जनजागरण यात्रा में गंगा भक्त  रामेश्वर ग़ौर,स्पर्श गंगा संयोजक शिखर पालीवाल, माँ गंगा जागृति के वीर गुज्जर,जान सेवा युवा समिति के विकास कुमार,मोहित,प्रीतिश, हिमांशु,आदित्य, रुद्र गिरी,मोहित गिरी,बादल,ललित,विपिन,आकाश, अनिकेत गिरी,राहुल,राजीव डंडरियाल ,नवेश जोशी,नरेश जोशी आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours