हरिद्वार की गूंज (24*7)
नगर के कई क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। फिर भी पुलिस एवं आबकारी विभाग के अफसर अवैध बिक्री पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। शराब माफिया दिन दहाड़े जगह-जगह अवैध शराब खुलेआम बेच रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस एवं आबकारी विभाग अफसर हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं। नगर में अवैध शराब खुलेआम बिकने के कारण युवा नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं और जिम्मेदार हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं। इन क्षेत्रों में आए दिन मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं परिवारों में आपसी कलह देखी जा रही है जिसका मुख्य कारण शराब ही है। जो युवा देश का भविष्य है आज नशे की लत के कारण मदहोशी में पड़ा है और जिम्मेदार बेखबर हैं।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours