हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। आज लक्सर में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी 18 अक्टूबर को लंढौरा रेलवे स्टेशन पर रेल का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लखीमपुर खीरी में बेकसूर किसानों के ऊपर साजिश के तहत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व उनके बेटे ने गाड़ी चढ़ा कर बेरहमी से हत्या की है उसकी हम घोर निंदा करते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 18 अक्टूबर को देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर देशभर में रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। जिसके तहत 18 अक्टूबर को लंढौरा मे रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता और जेल नहीं भेजा जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours