हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आज हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने लक्सर खानपुर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव के पास बने क्षतिग्रस्त तटबंध का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तटबंध की मरम्मत के दिशा निर्देश दिए वहीं जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया सूचना मिली थी तटबंध में हल्की दरारे आ गई है जिसकी मरम्मत का कार्य यहां करा दिया गया है उन्होंने यह भी बताया कि जो मुख्य दिक्कत यहां लोगों द्वारा बताई गई है कि उत्तराखंड राज्य का जो बॉर्डर है वहां तक हमारा तटबंध बना हुआ है लेकिन उसके आगे जो यूपी बॉर्डर आता है उसकी वजह से जल स्तर बढ़ने के कारण पानी वापस यहां खेतों में भर जाता है उन्होंने बताया इस बाबत बिजनौर जिला अधिकारी से उन्होंने बात कर आग्रह किया है कि जो यह बाण गंगा का बैराज है उस गेट को खुलवा दिया जाए ताकि जल्दी पानी रिपीट कर जाए उन्होंने बताया मौके पर किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है पूरी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours