हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर कार्यवाई करते हुए अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के तहत उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार की गई कार्यवाही में कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत शिवलोक कॉलोनी, वाटर वर्क्स के पास ऑडिटोरियम के मैदान से 08 अभियुक्तों परवीन पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम सकोती टांडा, थाना दौराला, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, हाल पता भबूतावाला बाग, कोतवाली रानीपुर, अतुल पुत्र महेश चंद्र गुप्ता, निवासी मोहल्ला व थाना साहूकारा, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल पता अंबेडकर पार्क के पास टिबडी, कोतवाली रानीपुर, बबलू वर्मा पुत्र महेश पाल, निवासी लाल मंदिर, कोतवाली ज्वालापुर, घनश्याम पुत्र राम मनोहर, निवासी ग्राम व थाना खड्डा, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश, हाल पता टिबडी, कोतवाली रानीपुर, शुभम पुत्र विनोद शर्मा, निवासी मयूर विहार कॉलोनी, थाना ज्वालापुर, सुरेश पुत्र टीकम, निवासी अंबेडकर पार्क, कोतवाली रानीपुर, जितेंद्र वर्मा पुत्र रामकिशन वर्मा, न्यू हरिद्वार कॉलोनी, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार को मय सट्टा पर्ची व 13340 रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनमें से 02 अभियुक्त खाईबाड़ी व सट्टा लगाने का काम कर रहे थे। वहीं पकड़े गए 06 अभियुक्त सट्टा खेलने के लिए हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से वहां आए थे। जिनके कब्जे से 13340 रूपये नकद व सट्टा खोलने में प्रयुक्त 02 डायरी व 02 पेन एवम एक प्लास्टिक की टोकरी जिसमे सट्टा पर्ची थी बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा कोतवाली रानीपुर, व०उ०नि अनुरोध व्यास, उ०नि विकास रावत, का० दिनेश नेगी, का० चंदन सिंह, का० प्रीतम तोमर, का० राजवीर, का० चंद्रशेखर, का० मुकेश कुमार, का० सुरेश सिंह शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours