हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विकास शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार क्षेत्र के आसपास के जंगली क्षेत्र से जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली जानवर रोजाना किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। हरिद्वार से सटे गांव में जंगली जानवरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जंगली जानवरों द्वारा किसानों के तैयार फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बीती रात जनपद के बिशनपुर, कटार पुर और रानी माजरा गांव में  हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के मदद से बमुश्किल से हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा। हरिद्वार क्षेत्र के कई गांव जंगल से सटे होने के कारण वन्यजीव यहां पर किसानों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं। इस समय गन्ने और धान की तैयार फसल के कारण जंगली हाथी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर का रुख कर रहे हैं। डीएफओ हरिद्वार नीरज शर्मा ने बताया कि हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए वन विभाग की 16 से 17 टीमें लगी हुई हैं। जिसमें से प्रत्येक टीम में 6-7 सदस्य हैं। डीएफओ के मुताबिक कुछ दशक पहले से इस क्षेत्र में हाथियों का आवागमन होता रहा है। वर्तमान में हाथियों के आवागमन पर काफी हद तक रोकथाम भी की गई है। हाथी आबादी क्षेत्र में खेतों में ना आए इसके लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं किसानों से भी संवाद घर हाथी को रोकने के लिए विचार विमर्श कर उचित संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours