हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) किमसार। इंटर कॉलेज कीमसार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिचरण की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में इंटर कॉलेज कीमसार में बुधवार को इंटर कालेज कीमसार प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। हरिचरण ने 19 फरवरी 1982 से 2021 तक इंटर कॉलेज को अपनी सेवाएं दीं। सेवा निवृत्ति से पूर्व हरिचरण ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने साथ ही अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी भूमिका निभाते रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मवीर पासी ने हरिचरण को सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति के लिए बधाई एवं भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि  हरिचरण का चालीस वर्षो का कार्यकाल स्वच्छ छवि व बिना किसी लांछन का रहा उनको बधाई देते है। सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति एक सुखद अनुभव होना चाहिए। प्रभा देवी ने इंटर कॉलेज की ओर से हरिचरण की सेवाओं को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति के उपरान्त भी हरिचरण से आत्मीय सम्बन्ध बने रहेंगे। प्रधानाचार्य धर्मवीर पासी ने हरिचरण को स्मृति चिन्ह् व शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। हरिचरण ने इंटर कॉलेज  के सभी अध्यापकों व कर्मचारियों का उनकी सेवा के दौरान उन्हें दिये गये सहयोग व सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मवीर पासी, प्रभा देवी, सतेंद्र सिंह पयाल, नागेंद्र कंडवाल, यत्ति कुकरेती, श्यामलाल कुकरेती, भारत मोहन बडोला, प्रेमा देवी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours