हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा राजा जी टाईगर रिजर्व की गोहरी रेंज में कोविड सेफ्टी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अनिता भारती (ड्रग इंस्पेक्टर) हरिद्वार, ऋषिकेश का स्वागत रेंज अधिकारी धीर सिंह ने पुष्प भेंट कर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय पत्रकारों को कोविड सेफ्टी किट वितरित की, साथ ही उन्होंने गोहरी रेंज परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान देहरादून एस.टी.एफ से सब इंस्पेक्टर प्रियंका भारद्वाज, आरोग्य संस्थान से डॉ महेंद्र राणा, बीईग भगीरथ से शिखर पालीवाल, ऋषिकेश केमिस्ट एसो. के पदाधिकारी ने भी रेंज परिसर में पौधे लगाये,इस दौरान भारतीय सर्व समाज महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता रजत अग्रवाल ने बताया कि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार वालिया के दिशा निर्देशों के अनुसार संघ कोरोना काल मे लगातार सेवा कार्य करने में जुटा हुआ है और इस कोरोना काल मे भी वन विभाग के कर्मचारी लगातार अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे और देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार खबरों का प्रसारण करने में जुटे हुये है इसलिये कोविड 19 के खतरे से बचने के लिये कोविड सेफ्टी किट अति आवश्यक है, साथ ही प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि इस किट में सेनेटाइजर, एन 95 मास्क,इम्नियुटी बढ़ाने के लिये आयुर्वेदिक काढ़ा, विटामिन C की टेबलेट, 3 लेयर मास्क, ग्लूकोज बिस्किट, साबुन, रियल का फ्रूट जूस, आदि उपलब्ध है और लगभग सौ किट इस दौरान वितरित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप बडथ्वाल, आशीष पराशर, अनीश वालिया, विभु नैथानी, सुभाष जायसवाल, सर्जुन धीमान, रवि कुमार, गौरव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours