हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार के सलेमपुर गांव से एक ही परिवार के दो नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की सुबह लापता हो गए थे। जिनका शव घर के बराबर में बने गोदाम में खड़ी खराब कार में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी, और सीओ सदर हरिद्वार ने घटनास्थल का जायजा लिया। और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर गोदाम को सील कर दिया है। दोनों नाबालिग बच्चों के शव मिलने से परिवार में कोहोराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि 2 दिन पहले दोनों बच्चों की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। जिसपर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। और आज दोनों बच्चों के शव गोदाम में खड़ी कार में मिले हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य राव आफाक ने बताया कि दोनों नाबालिग बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है। और जिन अपराधियों ने इस घिनौने काम को अंजाम दिया है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जल्द गिरफ्तार और फांसी की सजा दिलाने की मांग की जाएगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours